कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाना मतलब आपकी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (ख़राब कोलेस्ट्रॉल) बढ़ जाता है। इसमें आपकी खून की नसों या धमनियों बंद हो सकती है , जिसके कारण आपको दिल से संबंधित रोग होने की संभावना होती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने पर आप डॉक्टरी इलाज करवाना चाहिए, लेकिन आप संतुलित आहार से और कुछ खाद्य पदार्थ का सेवन बंद करने से आपके शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक कम कर सकते है।

हाई कोलेस्ट्रॉल है तो इसे खाएं

1. फल जो कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं:

सेब, संतरा, नींबू, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और पपीता जैसे फल आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपके दैनिक पोषण में होने चाहिए। इस फल को खाने से आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इस फलों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, खनिज होते है, जिसे सिर्फ आपके कोलेस्ट्रॉल को ही नहीं तोह आपको अन्य स्वास्थ्य में भी मदद करता है। अगर आपको इनमें से किसी भी फल से एलर्जी है, तो अपने डॉक्टर से पूछें।

हाई कोलेस्ट्रॉल है तो इसे खाएं

2. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए साबुत अनाज खाएं:

आजकल के भागदौड़ की दुनिया में लोग साबुत अनाज का सेवन कम करने लगे है। साबुत अनाज प्राकृतिक रूप से फाइबर से भरपूर होते है।  और हमें एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, मधुमेह, कुछ कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को कम करता है।

साबुत अनाज के सेवन से हमारा एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और टीसी कम हो सकता है, लेकिन एचडीएल कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड्स कम नहीं करता। अगर आपके कोलेस्ट्रॉल कम करना है तोह आप अम्लान पुष्प, ब्राउन राइस, दलिया, राई, जंगली चावल, और मूसली जैसे साबुत अनाज का सेवन अपने आहार में जोड़ना चाहिए।

3. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये सब्जियां:

सब्जियां कोलेस्ट्रॉल कम करने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि सब्जियां हर जगह आसानी से मिल जाती हैं। आप कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भिंडी, बैंगन, गाजर और आलू यह सब्जियां का सेवन अपने भोजन में होना चाहिए।  इन सब्जियां में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट,खनिज, विटामिन और घुलनशील फाइबर होते है। यह आपके शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है।

4. सोयाबीन खाने से कम किया जा सकता है कोलेस्ट्रॉल:

सोयाबीन में सैचुरेटेड फैट होता है, इसे खाने से बीमारी का खतरा कम हो जाता है। शोध कहता है कि छह सप्ताह तक प्रतिदिन औसतन 25 ग्राम सोयाबीन खाने से एलडीएल का स्तर लगभग 3% से 4% तक कम हो जाता है।

5. दाल खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है:

चना, दाल, बीन्स और मटर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। आप रोजाना बीन्स, मटर, छोले या दाल खाने से हृदय रोग के जोखिम को काफी कम कर सकते हैं। दाल में बड़ी मात्रा में फाइबर होता है। दाल अपने पोटेशियम, फोलेट और आयरन सामग्री के कारण कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। इसलिए आपको रोजाना दाल का सेवन करना चाहिए।

6. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पेय और जूस:

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद के लिए आप कुछ पेय और जूस पी सकते हैं। जैसे की –

  • हरी चाय
  • सोय दूध
  • जई का पेय
  • टमाटर का रस
  • बेरी स्मूदी
  • स्टेरोल्स और स्टैनोल्स युक्त पेय
  • कोको पेय
  • प्लांट मिल्क स्मूदी

अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाएं

कुछ खाद्य पदार्थ जो आपको उच्च कोलेस्ट्रॉल में नहीं खाने चाहिए जैसे –

  • तला हुआ भोजन
  • फास्ट फूड
  • प्रोसेस्ड मीट
  • आइसक्रीम
  • एनर्जी ड्रिंक
  • कोल्ड ड्रिंक

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण टिप्स

  • आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। रोजाना सुबह और शाम टहलने जाएं। रोजाना व्यायाम से कोलेस्ट्रॉल में सुधार कर सकता है। व्यायाम “अच्छे” कोलेस्ट्रॉल, उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) को बढ़ाने में मदद करता है।
  • धूम्रपान छोड़ दें क्योंकि धूम्रपान के परिणामस्वरूप आपका एलडीएल, या “खराब” कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा और आपका एचडीएल, या “स्वस्थ,” कोलेस्ट्रॉल कम हो जाएगा।
  • वजन घटाने से आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है क्योंकि यह आपके शरीर में वसा की मात्रा को कम करता है और सूजन को कम करता है।
  • बहुत अधिक तनाव आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। तनाव और कोलेस्ट्रॉल का आपस में गहरा संबंध है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आपको तनाव से दूर रहना चाहिए।

पूछे जाने वाले प्रश्न

कोलेस्ट्रॉल कम करने का सबसे रामबाण तरीका है खट्टे फलों का सेवन। खट्टे फलों में आप सेब, संतरा, नींबू और अंगूर जैसे फलों को खा सकते है

केले में फाइबर और पोटेशियम होता है जो कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम कर सकता है। आप उच्च कोलेस्ट्रॉल में केला खा सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top